Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

एक अगस्त से पश्चिम बंगाल में सभी संवैधानिक संस्थाएं होंगी सक्रिय : मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और जनता को प्रभावी न्याय एवं अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है

22 Jul 2026

एक अगस्त से पश्चिम बंगाल में सभी संवैधानिक संस्थाएं होंगी सक्रिय : मुख्यमंत्री

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य की सभी संवैधानिक और वैधानिक संस्थाएं एक अगस्त से पूरी तरह सक्रिय होकर काम करना शुरू कर देंगी। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं को उनकी संवैधानिक शक्तियों के अनुरूप स्वतंत्र रूप से कार्य करने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की कई महत्वपूर्ण संस्थाओं को वर्षों तक निष्क्रिय रखा गया। उन्होंने कहा कि इससे संवैधानिक व्यवस्था और जवाबदेही की प्रक्रिया प्रभावित हुई।
मुख्यमंत्री ने जिन संस्थाओं का उल्लेख किया उनमें राज्य मानवाधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग, शिशु संरक्षण आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, अल्पसंख्यक आयोग और सूचना आयोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी संस्थाएं एक अगस्त से नियमित रूप से काम करना शुरू कर देंगी और अपने अधिकार क्षेत्र के मामलों में आवश्यक कार्रवाई करेंगी।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पूर्व न्यायाधीश अशोक गांगुली को राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके अनुसार, जब उन्होंने आयोग के माध्यम से सक्रिय रूप से काम शुरू किया तो उन पर हमले किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ऐसी किसी भी स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगी और सभी संवैधानिक संस्थाओं को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से काम करने का पूरा अवसर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और जनता को प्रभावी न्याय एवं अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी आयोग और संस्थाएं अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करते हुए कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


1 अगस्त से बंगाल में सभी संवैधानिक संस्थाएं होंगी सक्रिय
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और जनता को प्रभावी न्याय एवं अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News